उप्र : किशोर पानी पीने के लिए फैक्ट्री में घुसा, पिटाई से मौत (फोटो सहित)

मृतक के भाई पप्पू का कहना है कि उसका भाई कपिल रविवार को अपने खेत में भैंस के लिए चारा लेने गया था, तभी उसे प्यास लगी और वह बराबर में लगी फैक्ट्री की बाउंड्री से उतर कर पानी पीने चला गया, वहां के गार्ड ने उसे चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया। तभी उसका मालिक भी आ गया और उसने भी उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया और उसे बाहर सड़क पर फेंक दिया।

कपिल ने बताया, “बहुत देर बाद गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारा भाई सड़क पर बेहोश पड़ा हुआ है जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।”

एसपी (देहात) उदयशंकर सिंह ने बताया कि थाना मैनाठेर के फरीदपुर गांव में एक फैक्ट्री के निर्माण का कार्य चल रहा है। फैक्ट्री के मालिक और गार्ड पर आरोप लगाया गया है कि 17 वर्षीय एक लड़के के साथ फैक्ट्री में मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।

कहा जा रहा है कि लड़का अनाधिकृत रूप से फैक्ट्री के अंदर चला गया था। मालिक और सुरक्षा गार्ड द्वारा उसकी पिटाई की गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छानबीन के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493