नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडिश डीजे आक्सवेल, डीजे मार्समेलो और क्रिकेटर-गायक क्रिस गेल जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ट्विटर पर ‘देसी’ स्टाइल में दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
भारत में कई बार प्रस्तुति दे चुके डीजे आक्सवेल ने ट्विटर के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
इस साल संगीत समारोह सनबर्न के लिए विशेष कार्यक्रम से भारत में अपनी पहली प्रस्तुति देने वाले डीजे मार्समेलो ने ट्वीट किया, “हैपी दिवाली! मैं भारत आने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।”
वहीं वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज और ‘चैंपियन’ गाने में दिखने वाले क्रिस गेल ने ट्विटर पर अपने भारतीय प्रशंसकों को दिवाली और नए साल की शुभकामनाएं दीं।
dharmpath.com dharmpath