नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर शक्ति स्थल पर होने वाला श्रद्धंजलि कार्यक्रम इस साल नहीं होगा। बर्ड फ्लू की वजह से शक्ति स्थल को बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने एक बयान में यह जानकारी दी।
इंदिरा गांधी का शहादत दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
एक बयान में कहा गया, “बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए शक्ति स्थल पर इस साल इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।”
शुक्रवार को पश्चिम विहार के डिस्ट्रिक्ट पार्क में दो पक्षियों की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पक्षी की मौत शक्ति स्थल के झील के पास हो गई। अब तक बर्ड फ्लू से लगभग 75 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath