कोटोनौ (बेनिन), 15 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का आयोजन पांच से 10 दिसम्बर तक बेनिन में होगा।
इस आयोजन का लक्ष्य अफ्रीकी देशों से प्रतिभाशाली वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रचार करना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 15 देशों के करीब 60 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इसमें खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी तथा यूरोपीय और दक्षिण अमेरिकी देशों से होंगे।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले देशों में टोगो, गाबोन, सेनेगल, नाइजीरिया, कैमरून, नाइजर, माली, बुर्किना फासो, घाना, कोट डिलवोइर, कोंगो, रवांडा, बेनिन, फ्रांस और कोलंबिया शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath