रिलायंस समूह की आईओटी के लिए सिस्को जैस्पर से भागीदारी

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) बाजार की बढ़ती क्षमता के दोहन के लिए रिलायंस समूह ने सिस्को जैस्पर समूह के साथ भागीदारी की है और मंगलवार का नया संयुक्त उद्यम ‘अनलिमिटेड’ लांच किया।

यह संयुक्त उद्यम अखिल भारतीय स्तर पर उद्यम ग्राहकों को आईओटी सुविधाएं मुहैया कराएगा। जैस्पर एक क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म है, जिसका अमेरिकी नेटवर्किं ग दिग्गज सिस्को ने इस साल मार्च में अधिग्रहण किया था।

रिलायंस समूह के प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा, “आईओटी लगभग हर उद्योग के लिए सकारात्मक होगा और विनिर्माण उद्योग ने पहले ही इसका लाभ लेने की शुरुआत कर दी है। ‘अनलिमिटेड’ के साथ हम आईओटी की असली क्षमता पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”

इस भागीदारी से हर आकार और हर तरह के उद्योग को अपने व्यापार में कनेक्टेड सेवाओं के माध्यम से बदलाव लाने में मदद मिलेगी, जिससे उनके ग्राहकों का अनुभव बदलेगा और राजस्व के नए मॉडल भी तैयार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493