मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में इस साल पीवीआर पिक्चर्स अपनी नौ फिल्में प्रदर्शित करेगा।
समारोह में फिल्म ‘सीकेरियो’, ‘लेजेंड’, ‘द प्रोग्राम’, ‘इक्वल’, ‘डेमोलिशन’, ‘द आइडल’, ‘अबाउट रे’, ‘यूथ’ और ‘ट्रम्बो’ की स्क्रीनिंग होगी। सभी फिल्में पीवीआर पिक्चर्स के बैनर तले हैं।
पीवीआर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निर्देशक संजीव कुमार ने कहा, “टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव निश्चित रूप से दुनिया को पीवीआर पिक्चर्स की सफलता की कहनी को दिखाने के लिए बड़ा मंच है। इस तरह के भव्य मंच पर पीवीअर पीक्चर्स का काम जारी करने के लिए खुश और सम्मानित हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्में की सराहना दुनियाभर के दर्शक करेंगे।”
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव के 40वें संस्करण की शुरुआत गुरुवार को हुई जो 20 सितंबर तक चलेगी।
फिल्में अगले कुछ महीनों में भारत में भी प्रदर्शित की जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath