नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के प्रचार के लिए राष्ट्रीय वेब पोर्टल लांच किया।
इस योजना के तहत स्नातकों, डिप्लोमा धारकों और 12वीं पास व्यावसायिक प्रमाणपत्र धारकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए अवसर प्रदान किए जाते हैं।
स्मृति ने कहा, “यह पोर्टल अब सभी हितधारकों, छात्रों और ई-गवर्नेस के माध्यम से पारदर्शी प्रशासन के लिए देशभर के प्रतिष्ठानों और तकनीकी संस्थानों के साथ सहज संयोजकता सुनिश्चित करेगा।”
यह पोर्टल आंतरिक शिकायत समिति के तंत्र के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा की पेशकश करेगा और साथ ही प्रशिक्षु के लिए शिकायत निवारण भी सुनिश्चित करेगा।
इसी के साथ यह एक बहुराष्ट्रीय मंच भी होगा, जो अभी मराठी, बंगाली, तमिल और हिंदी भाषा उपयोगकर्ताओं के साथ संलग्न है।
स्मृति ने सभी छात्रों, विशेषकर 11वीं और 12वीं के छात्रों की पहुंच और प्रदर्शन का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को साथ काम करने को कहा।
इस वेब पोर्टल के लिए ‘सशक्त युवा, समृद्ध भारत’ का नारा और प्रतीक चिह्न् भी जारी किया गया।
मंत्रालय ने शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड और व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड के माध्यम से मुंबई, चेन्नई, कानपुर और कोलकाता में एक साल के लिए शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को लागू किया है।
dharmpath.com dharmpath