अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस मनाया जाएगा सोमवार को

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस-2015 यहां सोमवार को मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय बौद्धधर्मी संघ द्वारा गृह मंत्रालय के साथ संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस-2015 यहां सोमवार को मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय बौद्धधर्मी संघ द्वारा गृह मंत्रालय के साथ संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भारत और नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

इस सभा में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नेपाल भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा तथा गृह राज्यमंत्री एवं समारोह समिति के अध्यक्ष किरेन रिजीजू भी उपस्थित रहेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और अन्य देशों के संसद सदस्य, राजदूत, जाने-माने बुद्धिजीवी, बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियां भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे।

देशभर से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की आशा है।

बुद्ध पूर्णिमा या वेसाक भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण के रूप में जाना जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल में लुम्बिनी में हुआ था। उनेंने बिहार में बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया और पहला उपदेश सारनाथ में दिया। तथागत ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493