वियनतियाने (लाओस), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाओस में लाओ अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन सीरीज का आयोजन 31 अक्टूबर से पांच नवम्बर तक होगा।
इस संबंध में लाओ बैडमिंटन संघ और थाईलैंड बैडमिंटन संघ के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को हस्ताक्षर किए गए इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत दोनों देशों के संघ संयुक्त रूप से एक टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। इस दौरान लाओस सांकृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न देशों के आगंतुकों के लिए यात्रा का आयोजन करेगा।
इस सीरीज में विश्व भर के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी विश्व स्तर पर अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए अंक हासिल करने का प्रयास करेंगे।
समाचार पत्र ‘वियनतियाने टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस टूर्नामेंट से लाओस के खिलाड़ियों के पास उनके कौशल में सुधार का अवसर होगा। थाईलैंड के प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ लाओस के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस बीच, थाईलैंड के खिलाड़ियों के पास इस टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले वियनतियाने में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने का अवसर होगा।
लाओ बैडमिंटन संघ इस सीरीज में 50,000 डॉलर की राशी खर्च करने की योजना बना रहा है, वहीं थाईलैंड बैडमिंटन संघ की ओर से प्रत्येक स्पर्धा के विजेता के लिए 8,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath