अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टैंगो वैलनेस ट्रैकर्स केवल 8 रुपये में

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड का अग्रणी ब्रांड टैंगो इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत टैंगो वैलनेस ट्रैकर केवल आठ रुपये में दिए जा रहे हैं, जिसकी बाजार में कीमत 4,990 रुपये है।

टैंगो इंडिया के प्रमुख भरत नंदा ने बताया, “भारत विश्व में हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स का सबसे तेजी से उभरता बाजार है। लोग आजकल अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए हमने खास ऑफर के तहत टैंगो वैलनेस ट्रैकर आठ रुपये में लांच किया है।

इस ऑफर को पाने के लिए महिलाओं को अपने फिटनेस मंत्र को टैंगो वैलनेस इंडिया के सोशल मीडिया पेज पर केवल आठ शब्दों में रचनात्मकता के साथ लिखना है। चुने हुए बेहतरीन जवाबों को आठ रुपये में ये फिटनेस ट्रैकर दिए जाएंगे।

टैंगो फिटनेस ट्रैकर्स सभी ई. कॉमर्स साइट्स जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टैंगोवल्र्ड पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493