अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रंग में बॉलीवुड सितारे

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। हेमा मालिनी, जूही चावला और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन की अपनी तस्वीरें साझा की और प्रशंसकों से योग करने का आग्रह किया।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर कहा :

हेमा मालिनी : आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन योग को अपनाने और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रतिज्ञा लेते हैं। मैं रोजाना योगाभ्यास करती हूं।

शेखर कपूर : जीवन का पाठ : जीवन के एक पल में एक अंतहीन महासागर समाहित है। योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

मधुर भंडारकर : हमारा प्राचीन विज्ञान आधुनिक समय में अमृत बन गया है। हम स्वास्थ्य और उल्लास से इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की राह पर प्रगति कर सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा : बकासन, इसके लिए काफी अभ्यास की आवश्यकता है और आखिरकार यह कर लिया। कठिन संघर्ष अधिक गौरवशाली जीत! विश्व योग दिवस।

अदिति राव हैदरी : योग जीवन की राह है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

बिपाशा बसु : श्वास लेना पसंद है .. छोड़ना नापसंद। योगी बंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

जूही चावला : योग का अर्थ असीमित लोगों के साथ एकजुटता। सद्गुरु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

अरबाज खान : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017। मुंबई की खाड़ी मरीन ड्राइव पर योग।

डायना पेंटी : योग खुद की यात्रा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493