रिलायंस डिफेंस, फ्रांस की थेल्स संयुक्त उद्यम लगाएगी

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आरइंफ्रा) की सहयोगी कंपनी रिलायंस डिफेंस फ्रांस की प्रमुख एरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी थेल्स के साथ सैन्य उपकरण बनाने के लिए एक संयुक्त उद्यम (जेवी) स्थापित करने की घोषणा की है।

आरइंफ्रा और थेल्स ने पेरिस में समझौते पर हस्ताक्षर के बाद एक संयुक्त बयान में कहा, “संयुक्त उद्यम विशेष आर्थिक क्षेत्र मिहान-नागपुर में माइक्रोवेव प्रद्योगिकी और उच्च प्रदर्शन क्षमता वाले एयरबोर्न इलेक्ट्रानिक्स का उत्पादन करेगी।”

संयुक्त उद्यम में रिलायंस डिफेंस की 51 फीसदी और थेल्स की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने एक बयान में कहा, “भारत में सैन्य उपकरणों के निर्माण की श्रेणी में सबसे बेहतरीन उत्पादन संयंत्र लगाने की दिशा में थेल्स के साथ भागीदारी एक और मील का पत्थर है।”

थेल्स के अध्यक्ष पैटरिक काइने ने कहा, “यह संयुक्त उद्यम भारतीय उद्योग के साथ सहयोग के जरिए देश में अपने औद्योगिक पदचिह्न् को मजबूत करने की हमारी रणनीति को आगे ले जाता है।”

मंगलवार को आरइंफ्रा की एक और सहयोगी कंपनी रिलायंस डिफेंस एम्यूनिशन ने सर्बिया के योगोइंपोर्ट के साथ भारत में गोला-बारूद निर्माण के लिए संयंत्र स्थापित करने के लिए साझेदारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493