अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेंरेंगे हेनरिक्स, मार्श : लेहमन

पर्थ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच डारेन लेहमन मानते हैं कि टी-20 बिग बैश लीग में अपनी चमक बिखेरने वाले दो बल्लेबाज शॉन मार्श और मोएसिस हेनरिक्स भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।

मार्श ने बीबीएल फाइनल में पर्थ स्कॉचर्स के लिए 59 गेंदों पर 73 रन बनाते हुए अपनी टीम को सिडन सिक्सर्स के खिलाफ खिताबी जीत दिलाई। हेनरिक्स ने सिक्सर्स के कप्तान के तौर पर फाइनल में 57 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली थी।

दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में आस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं लेकिन किसी ने अब तक अपनी जगह पक्की नहीं की है। लेहमन मानते हैं कि दोनों के लिए अब हालात बदलने वाले हैं।

लेहमन ने कहा, “दोनों शानदार खिलाड़ी हैं। मेरी नजर में दोनों जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर चमक बिखेरेंगे।”

लेहमन ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने वक्त के साथ खुद को बदला है और समय के साथ अपने खेल में काफी सुधार लाया है। कोच ने कहा कि बतौर कोच वह इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493