अंतर-राज्यीय परिषद की बैठक शनिवार को

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतर-राज्यीय परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री और सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री अंतर-राज्यीय परिषद के अध्यक्ष हैं। अंतर-राज्यीय परिषद की शनिवार को होने वाली बैठक में केन्द्र-राज्य संबंधों पर पुंछी आयोग की सिफारिशों, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के तहत सब्सिडी प्रदान करने, लाभ एवं सार्वजनिक सेवाओं के लिए आधार का पहचानकर्ता के रूप में प्रयोग करने, अध्ययन के बेहतर परिणामों पर ध्यान देने के साथ स्कूली शिक्षा में सुधार, बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहन देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अंतर-राज्यीय परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, विधानसभा वाले सभी केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और बिना विधानसभा वाले केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक, स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्यों में छह केन्द्रीय मंत्री, 11 केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री/स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल होते हैं।

परिषद में शामिल छह केन्द्रीय कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी और मनोहर पर्रिकर हैं। केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, डी. वी. सदानंद गौड़ा, रामविलास पासवान, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, जुएल ओरांव, थावर चंद गहलोत, स्मृति जुबिन ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण परिषद के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

अंतर-राज्यीय परिषद की दसवीं बैठक नई दिल्ली में नौ दिसंबर, 2006 को आयोजित की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493