अंतिम दर्शन के लिए राजाजी सभागार में रखा गया जयललिता का पार्थिव शरीर

चेन्नई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजाजी सभागार में रखा गया है।

यहां उनके प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

जयललिता को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अपोलो हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें रविवार को दिल का दौरा पड़ा था और सोमवार रात 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जयललिता के पार्थिर शरीर को पोएस गार्डन में उनके निवास स्थान ले जाया गया।

परंपरा के अनुसार, अंतिम क्रियाक्रम के बाद उन्हें अंतिम दर्शन के लिए राजाजी सबागार ले जाया गया।

तिरंगे में लिपटा हुआ जयललिता का पार्थिव शरीर राजाजी सभागार पहुंचा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493