अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात गुट निरपेक्ष आंदोलन (नाम) सम्मेलन की शुरुआत के पहले हुई है। इस सम्मेलन की मेजबानी यह दक्षिण अमेरिकी देश ही कर रहा है।

विदेश मंत्री के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया है, “वेनेजुएला के साथ रिश्तों में गर्मजोशी। उपराष्ट्रपति अंसारी ने वेनेजुएला में अपने पहले कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ मुलाकात की।”

अंसारी वेनेजुएला के मार्गरिटा द्वीप पर 17-18 सितंबर को हो रहे नाम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को मार्गरिटा पहुंचने पर अंसारी की अगवानी वेनेजुएला के कार्यकारी उपराष्ट्रपति एरिस्टोबुला इस्तुरिज ने की।

भारत नाम के संस्थापक सदस्यों में से है। भारत ने वर्ष 1983 में सातवें नाम सम्मेलन की मेजबानी की थी। वर्ष 2012 में हुए पिछले नाम सम्मेलन की मेजबानी ईरान ने की थी।

नाम में अभी अफ्रीका के 53, एशिया के 39, लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों से 26 और यूरोप के दो देश हैं।

17 देश और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाम के पर्यवेक्षक हैं। इसकी स्थापना के 55 वर्ष पूरे हो गए हैं। वर्ष 1961 में इसका गठन सर्बिया में ब्रेलगाद सम्मेलन में हुआ था, तब उसमें 25 विकासशील देश जुटे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493