अकबर ने चेक गणराज्य के विदेश मंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर ने सोमवार को चेक गणराज्य के विदेश मंत्री लुबोमिर जाओरालेक से मुलाकात की।

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “विदेश राज्यमंत्री एम.जे.अकबर ने चेक गणराज्य के विदेश मंत्री लुबोमिर जाओरालेक से मुलाकात की।”

भारत व चेक गणराज्य का द्विपक्षीय व्यापार अनुमानित रूप से 1.2 अरब डॉलर है और इसमें विस्तार की काफी गुंजाइश है। भारत और चेक गणराज्य की कई कंपनियां एक-दूसरे के देश में कारोबार कर रही हैं।

भारत और चेक गणराज्य के बीच राजनीति, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत संबंध हैं।

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री ने आखिरी बार 2013, व्यापार एवं उद्योग मंत्री ने जनवरी 2015 में और रक्षा मंत्री ने मार्च 2016 में आखिरी बार भारत का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493