अकबर सफाई दें या इस्तीफा : कांग्रेस

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व संपादक और केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर से उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सफाई देने या फिर मंत्री पद छोड़ने को कहा है।

पार्टी ने उनके खिलाफ लगे आरोपों पर स्वतंत्र जांच की भी मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता एस. जयपाल रेड्डी ने यहां मीडिया को बताया,”उन्हें या तो बयान देकर या निजी तौर पर आरोपों के बारे में बताना चाहिए या फिर इस्तीफा दे देना चाहिए। आरोप गंभीर हैं और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।”

कई पत्रकारों ने अकबर के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर मुद्दे को लेकर चुप्पी साधे रखने के लिए भी निशाना साधा।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हमें आशा है कि महिलाएं राजनीतिक दायरे से बाहर निकलकर इन बहादुर महिलाओं के समर्थन में आगे आएंगी। ये वह बहादुर महिलाएं हैं जिन्होंने आगे आकर अपने कटु अनुभव और दुखद कहानियों को सामने रखा है। दुर्भाग्यवश, कई लोगों की प्रेरणा सुषमा स्वराज ने चुप रहने को चुना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493