अकाली दल रैली में बेरोजगार ने खुद को आग लगाई

चंडीगढ़, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुक्तसर जिले में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल के रैली स्थल पर बुधवार को एक बेरोजगार युवक ने खुद को आग लगा ली।

घटना के वक्त रैली में राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे।

युवक की पहचान फीरोजपुर निवासी हितेश कुमार के रूप में हुई है। उसने हजारों लोगों की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया। यहां से 250 किलोमीटर दूर स्थित मुक्तसर जिले में धार्मिक माघ मेला के अवसर पर आयोजित रैली में हजारों की संख्या में लोग आए थे।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों ने तुरंत आग को बुझाने का प्रयास किया।

आग में झुलसे युवक को तुरंत एक अस्पताल में भेजा गया।

सूत्रों का कहना है कि युवक बेरोजगार लाइनमैन था और वह अन्य साथियों के साथ नौकरी की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहा था।

हाल के महीनों में 4,000 से अधिक बेरोजगार लाइनमैन राज्य में विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। खासतौर पर वे अकाली दल की रैलियों में प्रदर्शन करते हैं। वे सरकार से नौकरी की मांग कर रहे हैं।

इससे पूर्व एक प्रदर्शनकारी लाइनमैन एक पानी की टंकी पर चढ़ गया था। इसी तरह एक अन्य घटना में बिना अनुमति के रैलियों में प्रवेश करने का प्रयास भी किया गया था। उन पर लाठीचार्ज किया गया था और इस तरह के कृत्यों के लिए बेरोजगार युवक गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493