अकाल्पनिक धारावाहिक का हिस्सा नहीं बनना चाहती : अमृता

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री अमृता राव का कहना है कि वह अकाल्पनिक धारावाहिकों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

अमृता ने कहा, “कॉमेडी शो को छोड़कर मैं अकाल्पनिक कार्यक्रमों के साथ नहीं जुड़ना चाहती। मैं ये सब कभी देखती भी नहीं हूं। मैं किसी को काल्पनिक कहानियों से नहीं जोड़ सकती। मुझे लगता है कि यह दर्शकों और नई पीढ़ी को गलत तरीके से प्रभावित करते हैं।”

टेलीविजन शो ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में अमृता 1970 की एक कल्याणी नामक गायिका की भूमिका निभा रही हैं।

यह शो संगीत पृष्ठभूमि से जुड़ी दो बहनों की एक भावपूर्ण यात्रा पर आधारित है।

अमृता कहती हैं, “धारावाहिक में इन दो बहनों के बीच टकराव देखने को मिलेगा, लेकिन उनके बीच भावनाओं और प्यार की भी कमी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493