थाईलैंड की नौसेना करेगी तटीय गश्ती नौका का निर्माण

बैंकॉक, 10 मार्च (आईएएनएस)। थाईलैंड की नौसेना ने राजा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीन तटीय गश्ती नौकाओं (ऑफशोर पेट्रोल वेसल) का खुद निर्माण करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मिली जानकारी के मुताबिक थाईलैंड के उप नौसेना प्रमुख जमपोल लुम्पिकानोंद ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन तीन गश्ती नौकाओं का निर्माण नौसेना के बैंकॉक स्थित महीडोद अदुल्यादेज नौसैनिक पोतगाह (नेवल डॉकयार्ड) में किया जाएगा। इस पर 13.8 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे और 2018 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जमपोल ने बताया कि 1,960 टन की ये गश्ती नौका एचटीएमएस कर्बी की तरह ही बनाए जाएंगी, जो थाईलैंड द्वारा बनाई गई इकलौती लड़ाकू नौका है। इसकी 2013 में तैनाती की गई थी।

उन्होंने कहा कि एचटीएमएस कर्बी को थाईलैंड के नौसेना डॉकयार्ड में ब्रिटेन के बीएई सिस्टम के सहयोग से बनाया गया था। यह बंदूक व तोप समेत कई हथियारों से लैस है और इस पर हैलीपैड भी है जिस पर सुपर लिंक्स हेलीकॉप्टर को उतारा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493