लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्सर्च एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 2016-17 के लिए अपने नए ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की घोषणा की है। इसके सदस्यों में निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और अभिनेत्री लॉरा डर्न भी शामिल हैं।
वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवगठित बोर्ड के सदस्यों में शेरन के. डेविस (कॉस्ट्यूम डिजाइनर), रोजर रॉस विलियम (वृत्तचित्र), लॉरा कर्पमैन (संगीत)और केविन कोलियर (ध्वनि)भी शामिल हैं।
फिल्म संपादकों की शाखा के उम्मीदवारों मरियन ब्रंडोन और मार्क गोल्डब्लाट के बीच बराबरी होने के कारण एक और चुनाव की जरूरत होगी।
बोर्ड में अब तक 17 महिलाएं शामिल हैं, लेकिन फिल्म संपादकों के दोबारा चुनाव के बाद इस संख्या में परिवर्तन हो सकता है। इसके लिए मतदान 25-28 जुलाई को होगा।
वर्ष 2016 के बोर्ड में सात अश्वेत सदस्य भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath