कांग्रेस संसद में उना मुद्दे को उठाएगी : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रति अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी संसद में उना मुद्दे को उठाएगी।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रति अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी संसद में उना मुद्दे को उठाएगी।

उना में मंगलवार को एक दलित ने आत्महत्या कर ली थी।

सोनिया ने कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में हाल ही में हुई घटनाएं त्रासदीपूर्ण थीं। सोनिया ने कहा कि इसका आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि युवाओं में इस स्तर के आक्रोश, विरोध प्रदर्शन और हिंसा के क्या कारण हैं।

उन्होंने कहा, “हम संसद में उना मुद्दे को उठाएंगे। सरकार ने वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों, दलितों और परंपरागत वनवासियों के अधिकार छीन लिए हैं और पर्यावरण अधिकारों को कमजोर कर दिया है। “

उन्होंने कहा, “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के खिलाफ क्रूर अत्याचार हमें शर्मसार कर रहे हैं।”

पिछले सप्ताह गुजरात के सौराष्ट्र में चार दलित युवकों की पिटाई के बाद विरोधास्वरूप मंगलवार को हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक दलित ने आत्महत्या कर ली।

सोनिया ने इस मुद्दे पर कहा, “घाटी में हाल ही में हुई घटनाएं त्रासदीपूर्ण हैं और देश के लिए गंभीर चुनौती हैं। आतंकवादियों के साथ सख्ती से निपटना होगा। हमें आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि इस स्तर पर युवाओं में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन और हिंसा के क्या कारण हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493