अकेली और खुश हूं : तृषा

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने पुष्टि की है कि वह फिलहाल किसी रिश्ते में नहीं हैं और अकेली होकर खुश हैं। उनकी इस साल की शुरुआत में व्यवसायी-फिल्म निर्माता वरुण मनियान से सगाई हुई।

तृषा ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, “मुझे लेकर लगाए जा रहे हजार कयासों पर हंसी आई। इन कयासों को सांस लेने दो। खुश, अकेली और शुक्रगुजार हूं।”

पिछले कुछ सप्ताहों से ऐसी अफवाहें हैं कि तृषा की सगाई टूट गई है।

हालांकि, इस बारे में न तृषा और न वरुण की ओर से ही कोई टिप्पणी आई है। सगाई टूटने की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

तृषा की झोली में फिलहाल चार दक्षिण भारतीय फिल्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493