उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इजाफा

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। पारा चढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, वाराणसी में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री और वाराणसी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493