अकेले एलबम बनाने से डरते हैं निक

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। गायक निक जोनास का कहना है कि उन्हें अकेले एलबम करना डरावना अहसास लगता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 22 वर्षीय गायक को पहला एलबम जारी होने के बाद यह अंतर्राष्ट्रीय सफलता मिली थी, लेकिन वह कहते हैं कि यह और डरावना अहसास होता है जब वह जोनास ब्रदर्स के ग्रुप में होते हैं।

टीवी शो ‘एक्सेस हॉलीवुड लाइव’ से बातचीत में जोनास ने कहा, “यह बहुत शानदार डेड़ साल रहा है, बेहद खास अनुभव रहा है और वह ऐसा अहसास रहा है जो मैंने आठ सालों में अपने भाई के साथ भी महसूस नहीं किया।”

जोनास करियर की शुरुआत में काफी घबराए हुए थे, लेकिन उन्हें खुशी है कि वह अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493