होम्स को किताबों से दोस्ती करना पसंद

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स का कहना है कि जब वह उपन्यास पढ़ती हैं तो सबसे ज्यादा तनावमुक्त महसूस करती हैं।

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स का कहना है कि जब वह उपन्यास पढ़ती हैं तो सबसे ज्यादा तनावमुक्त महसूस करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, होम्स ने कहा, “मैं अपना काम घर लेकर नहीं जाती। हम सिर्फ चरित्र को निभा रहे हैं, इसलिए मैं अपना काम करती हूं और जब मैं घर जाती हूं, अपनी जिंदगी जीती हूं । मुझे किताब पढ़ना पसंद है, जो मुझे बहुत शांत और खुश रखता है।”

होम्स फिलहाल ‘रे डोनोवैन’ की शूटिंग कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं रे डोनोवैन के नए संस्करण में एक अमीर परिवार की बेटी का किरदार कर रही हूं। वह अपने दांतों में ब्रेसेस पहनती है, जिससे मैं हमेशा परेशान रहती हूं, क्योंकि वह बार-बार गिर जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493