अक्षय का वीडियो ‘आई एम इंडियन’ देता देशभक्ति की प्रेरणा

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को वहां से बाहर निकालने के अभियान से जुड़े एक बेनाम हीरो की कहानी पर बनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के अभिनेता अक्षय कुमार बदलाव की चाहत रखने वाले लोगों को खुद आगे बढ़कर कदम उठाने के लिए प्रेरणा देते एक वीडियो में नजर आएंगे।

‘आई एम इंडियन’ शीर्षक वाले इस वीडियो में अक्षय यह बयां करते नजर आएंगे कि बदलाव की जरूरत होने पर अधिकांश लोग खुद सक्रिय रूप से भाग लेने से पीछे रह जाते हैं।

इस वीडियो को ‘कल्चर मशीन’ के ‘बीइंग इंडियन’ ने रिलीज किया है।

अक्षय वीडियो में सभी भारतीयों से मातृभूमि के लिए उठ खड़े होने और इच्छित बदलाव के लिए सक्रिय योगदान करने का जोर देकर आग्रह करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय ‘एयरलिफ्ट’ से पहले ‘बेबी’ और ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी देशभक्ति की प्रेरणा देती कई अन्य फिल्मों में भी आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493