जीका वायरस से ब्राजील में 5 और बच्चों की मौत

रियो डी जेनेरियो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में जीका वायरस से पांच और बच्चों की मौत हो गई। वहां की सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

सिन्हुआ में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर ब्राजील में ये पांच मौतें हुई हैं, जिनका कारण जीका वायरस है।

अब तक ब्राजील में माइक्रोसेफाले के कुल 3,893 मामले सामने आए हैं, जिन्हें जीका वायरस की वजह से होने की संभावना है। इनमें से 224 मामलों में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है जबकि अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

मार्च 2014 में अफ्रीका से लेकर लैटिन अमेरिका तक जीका वायरस फैल गया था। यह वायरस एडीस मच्छर से फैलता है और इससे नवजात में माइक्रोसेफाले नाम का मष्तिष्क संबंधी विकार पैदा हो जाता है। इससे बच्चों की जान को भी खतरा होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493