अक्षय को नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कहते हैं कि नए कलाकारों के साथ काम करना उन्हें पसंद है और यही वजह है कि वह अपनी फिल्म निर्माण कंपनी हरिओम एंटरटेंमेंट की फिल्मों में ज्यादा से ज्यादा नई प्रतिभाओं को मौका देते हैं।

अक्षय ने आईएएनएस को बताया, “मैंने सबसे ज्यादा नए निर्देशकों, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को अपने बैनर की फिल्मों में मौका दिया है।”

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय की हालिया प्रदर्शित एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बेबी’ में भी त्रिशा कृष्णन, विनय विरमानी जैसे नए कलाकारों ने काम किया है।

अक्षय नए निर्देशकों के साथ काम करने से भी नहीं हिचकते। इससे पहले वह फिल्म ‘एंटरटेंमेंट’ में नई निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद और ‘खिलाड़ी 786’ में आशीष आर. मोहन के साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद है, क्योंकि मुझे नए विचार पसंद आते हैं।”

अक्षय की अगली फिल्म ‘मैं गब्बर’ है, जिसमें श्रुति हासन उनकी नायिका हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर’ की हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं, फिल्म भारत में ‘ब्रदर्स’ के नाम से प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493