रणबीर की ‘बॉम्बे वेल्वेट’ का ट्रीजर रिलीज

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। रणबीर कपूर अभिनीत आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ का ट्रीजर रिलीज हो गया है। इसमें वह मैले-कुचेले कपड़े पहने व हाथ में पट्टियां बांधे एक स्ट्रीट-फाइटर के रूप में काफी यथार्थपूर्ण लग रहे हैं।

एक बयान में कहा गया कि ‘बॉम्बे वेल्वेट’ का ट्रीजर बुधवार को जारी हुआ। फिल्म का पहला पोस्टर गुरुवार को रिलीज होना है।

ऐसी खबर थी कि अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म के लिए रणबीर ने पिंजरे के अंदर लड़ाई वाले कुछ दृश्यों की शूटिंग की। रोमांस-रोमांच से भरपूर फिल्म के लिए उन्होंने मुक्केबाजी का प्रशिक्षण भी लिया।

फिल्म के ट्रीजर में रणबीर का उग्र अवतार दिखा। वह इसमें जोखिम उठाने वाले युवक जॉनी बलराज की भूमिका में हैं, जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं।

फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है। इसमें फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर नकारात्मक भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493