अक्षय ने असिन की शादी का कार्ड ऑनलाइन जारी किया

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टमकल माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपने करीबी दोस्तों की शादी का पहला निमंत्रण मिलने पर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी के कार्ड की झलक जारी की है।

माना जाता है कि अक्षय ने ही दोनों को मिलवाया था।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “अपने दो करीबी दोस्तों राहुल और असिन की शादी का पहला कार्ड मिलने पर खुशी। तुम दोनों हमेशा खुश रहो।”

कुमार ने भूरे और सुनहरे पीले रंग के कार्ड की तस्वीर भी साझा की है।

सूत्रों के अनुसार, 23 जनवरी को होने वाली शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी ही शामिल होंगे।

शादी के बाद स्वागत समारोह आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493