बार्सिलोना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। लियोनेल मेसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में ग्रानाडा को 4-0 से हरा दिया।
इस जीत ने बार्सिलोना को एक बार फिर स्पेनिश लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
इस मैच में बार्सिलोना के कोच लुइस एनकि ने आंद्रेस इनएस्ता और सर्गियो बसक्वेट्स जैसे दिग्गजों को आराम दिया था।
मेसी ने मैच का पहला गोल सातवें मिनट में किया। पहले गोल के सात मिनट बाद लुइस सुआरेज के पास पर मेसी ने अपना दूसरा गोल किया। मेसी ने 58वें मिनट में तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।
इस जीत के साथ बार्सिलोना अंक तालिका में एटलेटिको मेड्रिड से एक अंक आगे निकल गया है। रविवार को एटलेटिको को सेल्टा विगो से भिड़ना है और यह मैच जीतक वह एक बार फिर तालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकता है।
dharmpath.com dharmpath