‘अखंड भारत’ आह्वान के बीच सतही बातचीत बेमानी : येचुरी

कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि ‘अखंड भारत’ जैसी बात की पृष्ठभूमि और पाकिस्तानी कलाकारों और क्रिकेट टीम को भारत की जमीन पर अपना हुनर दिखाने की इजाजत नहीं मिलने जैसी बातों के बीच होने वाली सतही बातचीत से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में मजबूती नहीं आएगी।

येचुरी ने मोदी के लाहौर जाने की तरफ इशारा करते हुए यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर माकपा की विशाल रैली में कहा, “वह (मोदी) कहा करते थे कि उनके पास 56 इंच का सीना है। वह कहते थे ‘हम पाकिस्तान से तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वह आतंकवाद नहीं रोक देगा। अब वार्ता शुरू हो गई है।”

येचुरी ने कहा, “बातचीत की जरूरत है। बातचीत होनी चाहिए। दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होने चाहिए। इस पर हम आपके साथ हैं। लेकिन आप मुंबई में (पाकिस्तानी) गजल गायक गुलाम अली को नहीं सुन सकते। आप पाकिस्तान क्रिकेट टीम को यहां खेलने नहीं देते। इस तरह की हवा-हवाई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। “

उन्होंने इसी संदर्भ में भाजपा महासचिव राम माधव के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आपसी सहमति से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत बनाने की आरएसएस की बात दोहराई है।

येचुरी ने यह भी कहा कि बजरंग दल और आरएसएस ने साफ कहा है कि शिलाएं अयोध्या पहुंच चुकी हैं और कहा है कि मंदिर विवादित जगह पर ही बनेगा। यह तब हो रहा है जब मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। कोशिश हो रही है कि सांप्रदायिक तनाव भड़काकर भाई को भाई से लड़ा दो।

येचुरी ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493