अखिलेश आरएसएस की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वह सोमवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने ‘इंडिया टूडे माइंड रॉक्स यूथ सम्मेलन’ में यहां कहा, “मुझे आरएसएस के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है। मैंने केवल सरदार पटेल द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पढ़ा है और उस पाराग्राफ को पढ़कर, मेरे पास बैठक में भाग लेने का साहस नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा इस बात पर जोर देता हूं कि सभी को उन मामलों के बारे में कम से कम पढ़ना चाहिए, जिसे सरदार पटेल ने प्रतिबंधित किया था। यह सुनिश्चित करेगा कि उन्होंने जो कुछ भी उस समय कहा था, वह स्थिति आज भी बनी हुई है।”

आरएसएस यहां विज्ञान भवन में ‘भविष्य का भारत : आरएसएस का दृष्टिकोण’ पर तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला आयोजित करेगा। मोहन भागवत इस समय आरएसएस प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493