अखिलेश का आश्वासन, मनोज वशिष्ठ हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी

लखनऊ , 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में 20 मई 2015 को कथित मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मनोज वशिष्ठ के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बनाई गई मनोज वशिष्ठ न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने तथा परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

गौरतलब है कि बागपत जिले के मूल निवासी मनोज वशिष्ठ की 20 मई, 2015 की रात दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में मौत हो गई थी। इस प्रकरण में वशिष्ठ की पत्नी प्रियंका वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493