अखिलेश की रथयात्रा में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर मची अंदरूनी कलह के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज आज से करने जा रहे हैं। अखिलेश यादव की रथयात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी।

सपा अध्यक्ष मुखिया मुलायम सिंह यादव रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बीच रथयात्रा में शामिल होने के लिए युवाओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री की युवा टीम ने विकास रथ यात्रा के लिए भारी तैयारियां की हैं। हजारों गाड़ियों का काफिला रथयात्रा के साथ चलेगा। मुख्यमंत्री आवास के सामने ला मार्टिनियर मैदान से रथयात्रा का आगाज हो रहा है। यहां विशाल मंच बनाया गया है। हजारों लोग यहां पहुंचने हुए हैं।

इस बीच, सपा से निष्कासित रामगोपाल यादव के बेटे व फिरोजाबाद से सांसद अक्षय प्रताप यादव इस रथयात्रा में शामिल होने यहां पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश के समर्थन में यहां आए हैं और उन्हें केवल अखिलेश यादव से मतलब है। जनता के लिए उन्होंने काफी काम किया है, इसलिए उनकी रथयात्रा को सफल बनाने के लिए वह यहां पहुंचे हैं।

अक्षय यादव ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि उनके पिता व राज्यसभा सांसद रागोपाल यादव रथयात्रा में शामिल होंगे।

इस बीच बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493