भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “नगरीय सुशासन के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। नगरीय सुशासन के लिए भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं को प्रदेश की सम्मानित जनता के समक्ष रखा है। भाजपा पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेस में विश्वास करती है। सपा-बसपा व कांग्रेस की कथनी करनी के बीच की सत्यता जग जाहिर है।”
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के नेताओं में प्रदेश की जनता के समक्ष जाने का नैतिक बल नहीं है। इसलिए स्थानीय निकाय चुनाव में सपा-बसपा का कोई नेता जनता के साथ संवाद करने नहीं गया।
dharmpath.com dharmpath