अखिलेश के कार्यो पर पानी फेर रही भाजपा सरकार : सपा

राजेंद्र चौधरी ने कहा, “अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किसानों, गरीबों, श्रमिकों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई थीं। वह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयत्नशील थे। उनके इस अभियान में पलीता लगाने और जनता का ध्यान हटाने में ही पहले दिन से भाजपा नेता अपना सारा श्रम तथा साधन लगा रहे हैं।”

उन्होनें कहा, “सपा सरकार ने गांव-गरीब के हित में राज्य के बजट में 75 प्रतिशत धनराशि रखी थी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था की थी। किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया था। भाजपा सरकार में अभी जो किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है, इसमें तमाम प्रशासनिक छेद है। जबकि समाजवादी सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिला था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493