अखिलेश ने कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता बढ़ाया

लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार ने कर्मचारियों व शिक्षकों का मकान किराया भत्ता 20 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया। इसका लाभ तकरीबन 22 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को मिलेगा।

सरकार ने इसके साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जी. पटनायक को सातवें वेतनमान कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने का काम शुरू हो जाएगा।

बैठक में पर्यटक आवास गृहों और इकाइयों को लीज व डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर चलाने का भी फैसला हुआ। साथ ही ऑनलाइन स्टाम्प शुल्क जमा करने के लिए स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन फीस ई-भुगतान नियमावली, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में परियोजना विकास परामर्शी कंपनी की अतिरिक्त सेवाएं लेने का भी फैसला लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493