अखिलेश ने बाबा रामदेव पर चुटकी ली

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमें भी समय के साथ स्वयं को बदलना होगा। बाबा रामदेव ने भी अब घी बेचना शुरू कर दिया है।

अखिलेश ने गुरुवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एग्रीहॉर्टी टेक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसी दौरान किसानों से यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आटे का बाजार बढ़ गया है, तो बिस्किट का बाजार भी बढ़ा है। अब तो आटे का विज्ञापन भी टेलीविजन पर आने लगा है। हम सबको जमाने के हिसाब से चलना होगा।”

उन्होंने कहा, “यू.पी. बदल रहा है। यू.पी. सरकार ने किसानों की ज्यादा से ज्यादा मदद की है। किसानों पर एक के बाद एक कई कुदरती मार पड़ीं। जहां सहयोग नहीं मिला वहां भी हमने किसानों का सहयोग किया।”

उन्होंने कहा कि किसान भाई जागरूक बनें तो सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी से किसानों का फायदा है, इसलिए इसे अपनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493