अखिलेश ने कहा, “बाबा साहेब एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। डॉ. अंबेडकर ने दलितों, मजदूरों और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज सुधार के कई आंदोलन भी चलाए।”
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान के तहत ही आज अमीर-गरीब सबको समान रूप से एक वोट का अधिकार मिला है और नागरिकों के मूलाधिकार सुरक्षित हैं।
dharmpath.com dharmpath