लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को वरिष्ठ मंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया।
अखिलेश ने रविवार को ही पार्टी के विधायकों की एक बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसके जरिये अपने समर्थक विधायकों की थाह लेना चाहते हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस कदम के पीछे अमर सिंह को लेकर अखिलेश की नाराजगी हो सकती है। वह अपनी सरकार में ऐसे किसी भी मंत्री को नहीं चाहते, जो अमर सिंह के समर्थक हों।
dharmpath.com dharmpath