अखिलेश ने शिवपाल, 4 अन्य मंत्रियों को हटाया (लीड-1)

लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने चाचा व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव को सरकार से बाहर कर दिया।

अखिलेश ने चार अन्य मंत्रियों नारद राय, ओम प्रकाश, शादाब फातिमा, गायत्री प्रसाद प्रजापति को भी मंत्रिमंडल से हटा दिया है। इन सभी को शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है, जो सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

इस ताजा घटनाक्रम को सपा के दो धड़ों में जारी टकराव को समाप्त करने के प्रयासों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अखिलेश ने रविवार को ही पार्टी के विधायकों की बैठक अपने आधिकारिक आवास पर बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इसमें शिवपाल व उनके समर्थक विधायकों को नहीं बुलाया गया है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि यह पार्टी में किसी बड़े घटनाक्रम का संकेत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493