अखिलेश बताएं, पीड़ित मां-बेटी की अस्मत कैसे लौटाएंगे? : मायावती

मायावती ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सफर के दौरान बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, नोएडा के एक परिवार को लूटने व मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी वहशियाना घटनाओं से बद-से-बदतर होती जा रही उप्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से यह साबित होता है कि लोगों के जान-माल, इज्जत-आबरू की कोई कीमत इस सपा सरकार में नहीं रह गई है। लोगों के जान-माल की असुरक्षा के साथ-साथ खासकर महिलाओं का घर से बाहर निकलना काफी ज्यादा असुरक्षित हो गया है।

मायावती ने कहा कि अब बुलंदशहर की इस दर्दनाक व शर्मनाक घटना के बारे में सपा सरकार व इसके मुखिया जनता को यह बताएं कि वे पीड़ित मां-बेटी की अस्मत को कैसे लौटा सकते हैं? क्या इस प्रकार की घटनाओं को भी वे पैसे से तौलेंगे?

माया ने कहा कि वास्तव में प्रदेश में जंगलराज होने के कारण सपा के आपराधिक तत्व बिना किसी लगाम व भय के घूम रहे हैं। इससे प्रदेश में सर्वसमाज के लोग व आम जनता का जीना दिन-प्रतिदिन काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है।

दोषियों के खिलाफ स़ख्त-से-स़ख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए माया ने कहा कि उन पुलिस वालों के खिलाफ भी काफी स़ख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हंै।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493