मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार में यदि झगड़ा हो, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और कानून व्यवस्था फेल हो, बिजली आपूर्ति के साथ शिक्षा व्यवस्था खराब हो। भ्रष्टाचार हो या प्रदेश का विकास ठप्प हो अखिलेश यादव अपनी सारी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए सबका आरोप भाजपा पर लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि सपा को जनता ने स्पष्ट बहुमत देकर प्रदेश में कानून का राज कायम करने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पूरी ताकत सौंपी थी, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी अक्षमता के कारण जनता द्वारा 2012 में दिए गए विश्वास को तोड़ा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश की सरकार परिवारिक झगड़े के कारण सभी मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि सपा में जनता के प्रति यदि जरा भी जबाबदेही है तो अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास करना छोड़ कर शासन चलाने की अक्षमता का सच स्वीकार करें और विधानसभा भंग कर चुनाव की तैयारी करें।
उन्होंने कहा कि समाजवादी जहाज डूब चुका है। बहुत कुशल तैराक ही डूबते जहाज से बच सकता है।
dharmpath.com dharmpath