अगरतला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज

अगरतला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अगरतला में मंगलवार को पारा इस मौसम के अब तक के सर्वाधिक निचले स्तर पर पहुंच गया। यहां 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि यहां का औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साहा ने आईएएनएस को बताया, “आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 14 जनवरी 2017 को भी अगरतला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493