अगर मैं सांचेज होता तो आर्सेनल छोड़ चुका होता : राइट

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल के पूर्व स्ट्राइकर ईयान राइट का कहना है कि अगर वह वर्तमान में एलेक्सिस सांचेज के स्थान पर होते, तो संभव है कि क्लब को छोड़ देते।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सांचेज का एक प्रशिक्षण सत्र में अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद वह प्रशिक्षण को बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

इसके बाद शनिवार को लीवरपूल में हुए मैच में आर्सेनल क्लब को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में सांचेज को दूसरे हाफ में मैदान पर भेजा गया था।

राइट ने कहा, “यह स्थिति आर्सेनल और सांचेज के लिए सही नहीं लग रही है। मेरा मानना है कि सांचेज के एजेंट वर्तमान में अब फोन पर दूसरी सौदे के लिए व्यस्त होंगे।”

सांचेज ने इस सत्र में आर्सेनल के लिए खेले गए 26 लीग मैचों में 26 गोल दागे हैं।

राइट ने कहा, “यह शर्म की बात है, क्योंकि सांचेज क्लब के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम के लिए हर मैच में जरूरी हैं। मैं अगर सांचेज के स्थान पर होता, तो शायद क्लब छोड़कर जा चुका होता।”

उन्होंने कहा, “आर्सेनल अभी जिस स्थिति में है, इसके लिए सांचेज इस क्लब में नहीं आए थे। हर चीज एक ही ओर इशारा कर रही है कि वह टीम में खुश नहीं हैं और शायद यहां से निकलना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493