जब डीयू में हनी सिंह को लेकर फैली अफवाह

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में रैपर हनी सिंह को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज फेस्ट के प्रमोशन के लिए हनी सिंह के नाम का सहारा लिया जा रहा है।

डीयू में हर जगह हनी सिंह के पोस्टर लगाए गए हैं कि वह जल्द ही कैंपस में परफॉर्म करने आने वाले हैं, लेकिन यह सब कोरी अफवाह है।

डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के फेस्टिवल 2017 में हनी सिंह के परफॉर्म करने की खबर फैला दी गई। पूरी यूनिवर्सिटी में हनी सिंह के पोस्टर से पट गया। जब डीयू के छात्रसंघ को इसकी जानकारी लगी तो वह हैरान हो गए।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रसंघ के अध्यक्ष भारतेंदु वर्मा ने कहा, “कुछ अनजान लोग हमें फोन कर कह रहे हैं कि आपने हनी सिंह की परफॉर्मेस को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान क्यों नहीं किया। कुछ लोग हनी सिंह के शो के पास उपलब्ध कराने का भी आग्रह कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हनी सिंह के कैंपस में आकर परफॉर्म करने की खबर झूठी है।”

एएसआरडी कॉलेज के सांस्कृति विभाग के अध्यक्ष यतिन अरोड़ा ने कहा, “हमने अपने आधिकारिक साइट पर हनी सिंह के आने की खबर के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए लिख दिया है कि यह कोरी अफवाह है, इस पर ध्यान न दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493