Rajasthan Latest News: राजस्थान के उदयपुर पहुंचे अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधा. गृह मंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री बनते हैं तो घोटाले और भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे. साथ ही शाह ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो ‘धोखेबाज सलाखों के पीछे’ होंगे. शाह ने राजस्थान की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उसने पिछले साल उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड में विशेष अदालत का गठन किया होता, तो आरोपियों को अब तक फांसी हो गई होती. उन्होंने गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार में ‘नंबर वन’ होने का आरोप लगाया. उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. शाह ने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 सीटों के साथ मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.
dharmpath.com dharmpath